फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने की आत्महत्या, 11 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों की मारपीट से आहत एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 11 लोगों ने महिला की दो माह पूर्व पिटाई की थी, इसको लेकर महिला तनाव में थी। आरोप है कि 24 जून को महिला ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस मामले में उसके पति ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शिवपुरी की गली नंबर 13 में रहने वाले प्रवेश कुमार के मुताबिक 17 मई को उनके पड़ोस में रहने वाले सुखवीर, मनीष, राजा, आनंद, जसवीर सिंह उर्फ जस्सू, पार्वती, निशा, गुड़िया, पार्वती की बहन और राजा की माता ने उनके घर में घुसकर पत्नी रिंकी भाटी से मारपीट की थी। इसको लेकर उनकी पत्नी काफी आहत चल रही थी। मारपीट का मामला विजयनगर थाने में दर्ज कराया था। मारपीट का वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोप है कि घटना वाले दिन से उनकी पत्नी और उन्हें धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि धमकी में आरोपी कह रहे हैं कि वह उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर उनको आरोपी अपमानित भी कर रहे हैं। बार-बार अपमानित होने से उनकी पत्नी तनाव में चल रही थी। आरोप है कि कई बार सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो ट्वीट किया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर उनकी पत्नी ने 24 जून को आत्महत्या कर ली। पीड़ित पति का आरोप है कि सुसाइड से पहले पत्नी ने अपनी मौत का जिम्मेदार इन्हीं आरोपियों को ठहराया है। तीन जुलाई को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपियों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें