फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति से झगड़े के बाद महिला ने 18वीं मंजिल से कूद कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड स्थित सर्वोत्तम सोसायटी की 18वीं मंजिल से कूद कर ज्योति वर्मा (30) ने अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह ज्योति का शव निर्माणाधीन सोसायटी के नीचे मिला। सोमवार रात महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली थी। महिला का फोन 18वीं मंजिल पर मिला है। इससे पुलिस ने कयास लगाए हैं वह इसी मंजिल से कूदी होगी। मामले में परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली ज्योति की शादी एक साल पहले नीतीश कुमार निवासी चंदौली के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ वसुंधरा सेक्टर-10 में आकर किराये पर रहने लगी थी। नीतिश कुमार सीईएल साहिबाबाद साइट 4 में डिप्टी इंजीनियर के पद पर काम करते हैं।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव सर्वोत्तम सोसायटी के पास बने ग्रीन बेल्ट में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सोसायटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में तलाशी लेना शुरू किया। पुलिस को बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर एक मोबाइल मिला। मोबाइल महिला का था। पुलिस ने मोबाइल की डिटेल खंगाली। मोबाइल से महिला की पहचान ज्योति के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया। सूचना पाकर महिला के ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी पु। एसीपी ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में ज्योति के पति नीतीश कुमार से पूछताछ की। उसने बताया कि ज्योति घरेलू महिला था। शादी के बाद से छोटो-छोटी बातों में झगड़ा होता रहता था। सोमवार रात भी उनका पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद ज्योति नाराज होकर घर से निकल गई। उसने पति और परिजनों को कुछ नहीं बताया। ज्योति के घर से निकल जाने पर ससुराल पक्ष ने तलाशना शुरू किया। कहीं नही मिलने पर परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस भी रात को महिला को तलाशने के लिए निकली।

पुलिस ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद महिला पैदल ही घर से निकल गई। जिस सोसायटी की बिल्डिंग से महिला कूदी वह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला इस शादी से खुश नहीं थी। महिला के परिजन उसे समझाने के लिए कई बार ससुराल आए थे। लेकिन महिला मान नहीं रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें