गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली आरती सचान ने बृहस्पतिवार शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को डायल 112 से सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दीवार पर केवल कुछ लोगों के नाम लिखे मिले हैं।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में टीमें में लगी हैं। जांच की जा रही है। नाम किसने लिखे हैं। इस संबंध में भी जांच की जा रही है। दीवार पर पेन से नाम लिखे मिले हैं। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।