फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोसायटी में टहल रहे इंजीनियर को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोसायटी में देर रात टहल रहे निजी कंपनी इंनीनियर को कुत्तों ने काट लिया। घटना देर रात केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी की है। सोसायटी में गौरव शर्मा एच ब्लॉक में दसवें फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात वह खाना खाने के बाद सोसायटी में टहल रहे थे। इस दौरान एल ब्लाॅक के पास पहुंचे थे तभी कुछ कुत्तों ने उनपर पीछे से हमला कर दिया और उनके पैर में काट लिया। वह वहीं गिर गए। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो कुत्ता वहां से भाग गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। सोसायटी के एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

तीन ले गए थे पांच छोड़ गए
धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले नगर निगम की टीम सोसायटी से तीन कुत्ते ले गई थी। बृहस्पतिवार को निगम की टीम जबरन यहां पांच कुत्तों को छोड़ गई। गार्ड ने रोकने का प्रयास किया लेकिन तीन गाड़ियों में आए लोगों ने जबरदस्ती की और कुत्ते छोड़ गई। सोसायटी में पहले से ही 35-40 कुत्ते रह रहे हैं। नगर निगम के खिलाफ जल्द धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। एक महीने में नौ लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। नगर निगम के नगर पशु चिकित्साधिकारी डा. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि जिस कुत्ते को जहां से उठाया जाता है नसबंदी के बाद वहीं छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें