फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिटकॉइन में रकम लगाने के नाम पर महिला से ठगे 90 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ठगों ने वसुंधरा निवासी महिला से 90 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने बिटकॉइन में रकम लगाने का लालच दिया था। महिला ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रीति अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने बिटकॉइन में रुपये लगाए थे। ठगों ने कम रकम लगाकर अधिक कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में ठगों ने पीड़िता से एक हजार रुपये लगवाए। बदले में उन्हें 1,400 रुपये दिए। इसके बाद महिला से पांच हजार रुपये लगवाए। इसके बदले में महिला को साढ़े सात हजार रुपये दिए। महिला को विश्वास में लेकर ठगों ने मोटी रकम लगाने के लिए कहा। महिला ने अलग-अलग करीब 90 हजार रुपये बिटकॉइन में लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला को पैसा मिलना बंद हो गया। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला ने इंदिरापुरम थाने में भी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें