फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार में निवेश कराने का झांसा देकर महिला से आठ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में वसुंधरा सेक्टर-1 में महिला को व्यापार में निवेश करने पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी व धोखाधड़ी कर ली। महिला ने निवेश किए पैसे मांगे तो ठग ने फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। हैरत की बात है कि साइबर सेल को शिकायत देने के 18 महीने बाद इंदिरापुरम पुलिस ने ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा किया है।
विज्ञापन

महिला सुफयान ने शिकायत दी कि उनके पास 25 जनवरी 2022 को कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने एक व्यापार प्लान बताया, जिसमें पैसा निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही थी। इसकी एवज में उनसे ठग ने अलग-अलग खाते में करीब दस लाख रुपये निवेश करा लिए। उन्हें विश्वास दिलाने के लिए ठग ने दो लाख रुपये मुनाफा बताकर रिटर्न कर दिए। आरोप है कि उन्होंने ठग से निवेश की गई सभी रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा तो उसने फोन बंद कर दिया। वह लगातार उसे मैसेज करके पैसे मांगती रहीं। उसके बाद ठग ने नंबर ब्लॉक कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि साइबर सेल की जांच रिपोर्ट पर मुकदमा किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें