फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से 1.25 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लाजपत नगर में रहने वाली महिला को लोन दिलाने का झांसा देकर एक लाख 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोप है कि ठग ने महिला से लोन के लिए उनसे अलग-अलग तरीके में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करके ठगी की। महिला ने ठगी का मुकदमा कराया है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ता भावना शर्मा ने बताया कि उन्हें बेहद जरूरी काम के लिए रुपयों की जरूरत थी। वह ऑनलाइन वेबसाइट पर लोन लेने के लिए एप खोज रही थीं। इसी दौरान उनकी बात सुमन नाम की महिला से हुई। उसने एक एप की मदद से लोन दिलाने का झांसा दिया। सबसे पहले उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1750 रुपये, टीडीएस के लिए 8,450 ट्रांसफर कराए। आरोप है कि ठग ने टीडीएस की प्रक्रिया को गलत बताकर उनसे दोबारा 8,450 रुपये जमा कराए। उसके बाद पीपीएफ के नाम से 18,200 और अनुबंध करने के लिए 29 हजार 50 रुपये जमा कराए। शातिर ने उन्हें जाल में फंसाकर अनुबंध की रकम को किस्त में जमाकर करने की बात बोलकर रुपये ट्रांसफर करा लिए।
पीड़िता का आरोप है कि एक लाख 25 हजार 770 रुपये जमा करने के बावजूद उन्हें लोन नहीं दिया गया। शातिर महिला जीएसटी की एवज में 81,000 रुपये की मांग कर रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपी महिला को पकड़ने की मांग की है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महिला के खाते से हुई ट्रांजेक्शन की जांच के आधार पर शातिर महिला का पता कर रहे हैं। जल्द उसकी पहचान कर टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें