फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करंट लगने से महिला झुलसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तिबड़ा मार्ग स्थित कृष्णाकुंज कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन के खंभे में करंट उतरने से महिला सुरेशना देवी झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसीं सुरेशना देवी को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी सोनिक चिकारा ने बताया कि उनके घर के दरवाजे के सामने हाईटेंशन लाइन का खंभा है। बताया कि बुधवार को उनकी माता सुरेशना देवी कहीं गई थीं। दोपहर में वह घर लौटीं, जैसे ही सुरेशना देवी ने दरवाजे को छुआ तो करंट लगने से झुलस गईं। सोनिक ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार ऊर्जा निगम से खंभे में करंट उतरने की शिकायत की थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें