फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लाठी-डंडे से हमलाकर महिला और होटल मालिक को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। शक्तिखंड में एक निजी होटल के मालिक और महिला पर दो लोगों पर लेनदेन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने होटल में आकर पहले धमकी दी। विरोध करने पर दोनों को लाठी-डंडों से हमला किया। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के गोकुलपुरी में रहने वाली प्रियंका ने बताया कि 21 सितंबर को वह होटल में बैठी थीं। तभी गौरव नाम के युवक और उसका पिता जबरन होटल में घुस आया। दोनों ने उनसे मालिक के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाद में होटल मालिक और वह दोनों आरोपियों से बात करने पहुंचे तो वहां उनसे गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया। आरोपी उन्हें होटल बंद कराने की धमकी देते हैं। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें