फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूधेश्वरनाथ मंदिर में बाजार की मिठाई का नहीं चढ़ेगा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तिरुपति बालाजी के प्रसाद में जानवरों की चर्बी मिलने की घटना के बाद अब दूधेश्वरनाथ मंदिर, चौपला हनुमान मंदिर और दिल्ली गेट स्थित देवी मंदिर में मिठाइयों का भोग नहीं लगेगा। पंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने इसकी घोषणा की है। महंत नारायण गिरि ने बताया कि जो भी भक्त पूजा करने के लिए मंदिर में आएं वह बाजार से खरीदी हुई मिठाई के बदले नारियल, फल, मेवे या घर में बनी मिठाइयों को ही चढ़ाएं।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि चौपला मंदिर में अगले मंगलवार से बाहर की मिठाइयों का भोग नहीं लगेगा। सोमवार से दूधेश्वरनाथ मंदिर में भी यही व्यवस्था रहेगी। देवी मंदिर के भक्तों के लिए भी यही घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि इन मंदिरों में चना, गुड़, मिश्री, फल या घर में बने लड्डू का भोग लगाया जा सकेगा। किसी भी दुकान या रेहड़ी वालों का प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर समिति की तरफ से भी शुद्ध प्रसाद तैयार करके ही चढ़ाया जाएगा। दिल्ली संत मंडल से भी बात की गई है कि वह भी दिल्ली के मंदिरों में भी यह व्यवस्था करें। जब तक दुकानदार यह सुनिश्चित न कर दें कि मिठाई शुद्ध घी से तैयार की जा रही हैं तब तक यह व्यवस्था रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग से भी मांग की जा रही है कि वह जांच अभियान तेज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें