फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला ने भाई की मौत के मामले में भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एक महिला ने अपने भाई की मौत के मामले में भाभी और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भाभी और उसके परिजनों ने भाई की हत्या करने के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मुरादनगर के गांव मिलक चाकरपुर की रहने वाली महिला शशि देवी के अनुसार उसकी भाभी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने चोरी से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के लिए हत्या को अंजाम दिया। परिजनों को काफी दिन बाद घटना का पता लगा। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें