फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी भाभी कातिल है': नंद बोली- हत्या के बाद चुपचाप भाई का किया अंतिम संस्कार, परिजन भी हैं इस कांड में शामिल

Tue, 05 Aug 2025 08:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

मुरादनगर की शशि देवी ने भाभी और उसके परिजनों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया है कि संपत्ति हड़पने के लिए हत्या कर शव का चुपके से अंतिम संस्कार किया गया। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला ने अपने भाई की मौत के मामले में भाभी और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि भाभी और उसके परिजनों ने भाई की हत्या करने के बाद चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया। महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


मुरादनगर के गांव मिलक चाकरपुर की रहने वाली महिला शशि देवी के अनुसार उसकी भाभी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। आरोपियों ने चोरी से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोपियों ने संपत्ति हड़पने के लिए हत्या को अंजाम दिया। परिजनों को काफी दिन बाद घटना का पता लगा। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें