फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत हो तभी निकलें बाहर, आ सकते हैं संक्रमण की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरत हो तभी निकलें बाहर, आ सकते हैं संक्रमण की चपेट में कच्ची सब्जी, दूध का पैकेट छुएं तो फौरन हाथ धोएं कोरोना वायरस से बचने के लिए विशेषज्ञों ने दी सलाह माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। लाकडाउन अभी समाप्त नहीं हुआ लेकिन काफी संख्या में लोग घर से बाहर निकलने गले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जरा सी लापरवाही कोराना संक्रमण की चपेट में ला सकता है। लिहाजा सावधानी बरतें ताकि आप सभी महफूज रह सकें।विशेषज्ञों के मुताबिक घर में आई कच्ची सब्जी और फल को यूं ही नंगे हाथों से न पकड़ें। हाथों में गलव्ज़ लगाकर सब्जी को लें और फौरन धोएं। अगर नंगे हाथों में ले भी रहे हैं तो फौरन हाथों को सेनेटाइज करें। विशेषज्ञों का मानना है कि सब्जी भी आपको संक्रमण दे सकती है। इसी तरह दूध के पैकेट लेने जाते वक्त झोला साथ ले जाएं। कतई नंगे हाथों में न पकड़ें। अगर पकड़ना मजबूरी हो तो घर आते ही फौरन हाथ धोएं। सीएमओ डॉ एन के गुप्ता के मुताबिक डोरबेल, कूड़ादान, लिफ्ट के बटन, कार के दरवाजे, बगीचे के फूल, जूते-चप्पल, दरवाजे के हैंडल और नोट व सिक्के जब भी छुएं तो हाथ फौरन धोएं। जरा भी कोताई न करें। उन्होंने कहाकि बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस है ही नुकसानदेह, जवानों को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।सीएमओ के मुताबिक जिन लोगों को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है वह दवाएं खाते रहें और अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि खांसी आए या छींक, हाथ फौरन साबुन से धोएं।  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि खांसी या बुखार के लक्षण होने या सांस लेने में तकलीफ होने पर फौरन सरकारी अस्पताल में सपर्क करें। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें