गाजियाबाद। दो साल की बच्ची व महिला समेत तीन मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ईएसआई अस्पताल में भर्ती बैंक कर्मचारी व पार्षद पति सहित 22 लोगों की दूसरी रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। तीनों मरीजों को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया गया था। बच्ची और उसकी मां को संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। बच्ची की बुआ व चाचा पहले ही संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।