लोनी। साइबर ठगों ने लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में एक महिला के बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद उन्होंने लोनी बॉर्डर थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विकास कुंज निवासी तुलसी देवी पत्नी हरिप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई को उनके बैंक खाते से बिना अनुमति यूपीआई से दो बार में रकम ट्रांसफर की गई। पहली बार 75 हजार रुपये और दूसरी बार 20 हजार रुपये खाते से निकल गए। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।