फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एप डाउनलोड कराकर खाते से 8.10 लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वसुंधरा के रहने वाले प्रवीन सिंह के खाते से साइबर ठगों ने 8.10 लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने बस के कैंसिल टिकट का रिफंड देने के लिए एप डाउनलोड कराकर ठगी की। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन

प्रवीन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक एप से बस की टिकट बुक की थी। तारीख गलत होने की वजह से उन्होंने टिकट कैंसिल की। रुपये वापस लेने के लिए उन्होंने कॉल किया तो कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने उनसे एक एप डाउनलोड कराई। इसके बाद डेबिट कार्ड व खाते की जानकारी मांगी। बाद में उनके खाते से दो बार में करीब 8.10 लाख रुपये निकल गए। एडीसीपी अपराध ने बताया कि ठगी गई रकम फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें