फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ब्लॉक प्रमुख से सरिया बेचने के नाम पर 26.20 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर के रहने वाले ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी से साइबर ठगों ने सरिया बेचने के नाम पर 26.20 लाख रुपये ठग लिए। राजीव त्यागी ने सरिया खरीदने के लिए इंटरनेट पर नंबर सर्च किया था। शातिरों ने नामी कंपनी के नाम पर उन्हें कोटेशन भेज कर ठगी की वारदात की। उन्हें जब ठगी का एहसास हुआ था तो उन्होंने रकम वापस मांगी। शातिरों ने उन्हें एक पत्र देकर 72 घंटे में रकम लौटाने की बात कही, लेकिन बाद में नंबर बंद हो गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

राजीव त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंस्ट्रक्शन साइट पर उन्हें सरिया की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को नामी कंपनी से बताया और उन्हें कोटेशन भेजी। 14 टन सरिए के लिए उन्हें 17,17,250 रुपये बताए जो उन्होंने कई बार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें जब सरिया नहीं मिला तो उन्होंने कारण पूछा। इसके बाद शातिरों ने वेंडर कोड खोलने की बात कही। इसके नाम पर उन्होंने उनसे 4.80 लाख रुपये मांगे जो रिफंडेबल बताए। जब उन्होंने 4.80 लाख रुपए दे दिए तो शातिरों ने फिर कम से कम 30 टन सरिया लेने की बात कहकर 9,03,600 रुपये मांगे। उन्होंने इसमें से 4 लाख 80 हजार रुपये काटकर बाकी रकम दे दी। इसके बाद भी उन्हें सरिया नहीं मिला तो ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज करने का प्रयास किया जा रहा है। शातिरों के जिन खातों में रकम गई है। उनकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें