फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक अधिकारी बन युवक से ओटीपी पूछकर निकाले 7.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरापुरम। गौड़ ग्रीन सिटी सोसायटी में अजय कुमार को शातिर ने पटना के बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का अधिकारी बताकर ठग लिया। ठग ने उनसे ओटीपी पूछकर तीन खातों से सात लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं, सेक्टर-3 रचना वैशाली की डॉक्टर पूनम फोगाट को अंतरराष्ट्रीय कोरियर में आधार कार्ड इस्तेमाल होने का डर दिखाकर एक लाख रुपये ठग लिए। इंदिरापुरम और कौशांबी पुलिस ने ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा किया है। साइबर सेल टीम ठगों का पता कर रही है।
सोसायटी निवासी अजय कुमार ने शिकायत दी कि 30 अगस्त को उनके पास दो नंबरों से कॉल आई थी। हेलो बोलने पर ठग ने खुद को पटना स्थित सरकारी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का अधिकारी बताया। उन्होंने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। इसके बाद ठग ने बैंक खातों की जानकारी देकर उसमें कुछ दिक्कत होने की बात कही। आरोप है कि शातिर ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर बैंक खाता नंबर और ओटीपी पूछकर तीनों खातों से कई बार में सात लाख 30 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली। चार दिन बाद उन्हें ठगी का पता चला। 3 सितंबर की शाम उन्होंने सरकारी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर शिकायत की। इसके बाद टोल-फ्री नंबर से 1930 नंबर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन



चिकित्सक को विदेशी कोरियर के बहाने डराया, एक लाख ठगे :
डॉक्टर पूनम फोगाट ने शिकायत दी कि 2 अगस्त को उन्हें कॉल आई थी जिसमें ऑटोमेटिक मशीन से कोरियर डिलीवर नहीं होने का बताया। कुछ देर बाद फेडेक्स अधिकारी मनोज कुमार से बात कराई। उसने कहा कि आपके नाम से एक कोरियर मुंबई से ताइवान जा रहा था जिसमें उनका आधार कार्ड प्रयोग हुआ था। कोरियर में उनके नाम से दो किलो कपड़े, एक लैपटॉप, 5 क्रेडिट कार्ड, दो जोड़ी जूते और 350 ग्राम नशीला पदार्थ है। इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस में मुकदमा होने की कहकर गिरफ्तारी का डर दिखाया। आरोप है कि ठगों ने एक युवती से बात कराई जिसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच की निरीक्षक स्मिता पाटिल जबकि दूसरे युवक ने डीसीपी साइबर क्राइम डीएस स्वामी बताया। आरोपियों ने उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाकर एक-दो खातों में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए लेकिन जब आरोपी और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाने लगे तो उन्होंने कुछ सवाल पूछे जिस पर शातिरों ने नाराजगी जताकर कॉल काट दी।
विज्ञापन



इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि साइबर ठगों को पकड़ने के लिए टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। उनके खातों की जांच कराकर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें