फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के एटीएम बूथ पर महिला का डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये खाते से निकालने का मामला सामने आया है। वहां मौजूद युवक और युवती ने उन्हें मदद का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 (2) चोरी और धारा 318 (4) छल करने पर दंड का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन बी-ब्लॉक निवासी शांता ने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर दो बजे दशमेश स्कूल के पास एटीएम बूथ से रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने पहली निकासी के लिए 20 हजार रुपये का आवेदन किया लेकिन नकदी बाहर नहीं आई। दूसरी बार में 5,000 रुपये का आवेदन किया, तब भी रकम नहीं निकली। उनके पीछे खड़े युवक ने मदद करने के लिए कहा। आरोप है कि वहां मौजूद युवक और युवती ने उनका डेबिट कार्ड बदलकर मशीन में नकदी नहीं होने का बहाना बना दिया। वह बिना रुपये के घर लौटी तो फोन पर 25 हजार रुपए निकासी का मैसेज देखकर होश उड़ गए। उन्होंने बैंक प्रबंधन को तुरंत शिकायत कर ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए कहा, बावजूद इसके दूसरे दिन खाते से इंदिरापुरम में एटीएम बूथ से 25 हजार की नगदी निकाल ली। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि एटीएम बूथ की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर युवक और युवती की पहचान के बाद तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें