फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एलिवेटेड रोड पर लगे कैमरों का तार चोरी, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। एलिवेटेड रोड पर स्टंटबाज, हुड़दंगी और रील बनाने वालों पर नजर रखने के लिए लगे 45 कैमरों से चोरों ने 27 जगह तार काटकर चोरी कर लिया। लापरवाही यह है कि एलिवेटेड कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी व तकनीशियन को भी काफी देर तक चोरी का पता नहीं चला। डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने लापरवाही पर चार पीसीआर में तैनात 10 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इंदिरापुरम कोतवाली में उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

15 मार्च को एलिवेटेड रोड पर उद्यमियों के सहयोग से 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र और साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के उद्यमियों ने फीता काटकर एलिवेटेड कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया था। 11 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड पर 45 कैमरे लगे हैं, लेकिन चोरों ने रात साढ़े आठ बजे 27 जगहों से तार काटकर चोरी कर लिया। इसकी भनक पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि तेज हवा चलने की वजह से कैमरों की रिकॉर्डिंग अचाानक बंद हो गई थी। काफी देर तक कंट्रोल रूम में रिकॉर्डिंग नहीं हुई तो पुलिसकर्मियों को शक हो गया। इसके बाद वसुंधरा चौकी इंचार्ज विपिन कुमार हरकत में आ गए। वह तकनीशियन शुभम के साथ एलिवेटेड रोड पर पहुंचे तो जांच में उन्हें 27 जगह तार काटने के बाद गायब मिले। डीसीपी विवेक चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेकर एलिवेटेड रोड पर डयूटी में तैनात चार पीसीआर के दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। उनका कहना है कि इन पुलिसकर्मियों की डयूटी पुलिस लाइन से लगती थी। अब नए कर्मियों को हिदायत दी है कि यदि किसी ने भी लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दिनभर कैमरों के तार जोड़ने का चला काम :
एलिवेटेड रोड पर तार चोरी की घटना के बाद सोमवार को क्रेन की मदद से कैमरों को ठीक करने व तार लगाने का का काम किया गया। इसका फीडबैक आला अधिकारी भी लेते रहे। हालांकि, रात सात बजे बारिश तेज होने की वजह से काम बीच में रुक गया। इससे सिर्फ दस कैमरे चालू हो पाए थे बाकी कैमरों का चालू करने के लिए रात में काम फिर शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


चोर का 20 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग :

पुलिस की लापरवाही यह रही कि तार चोरी की घटना के 20 घंटे बाद भी पांच टीमों को चोर का सुराग नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि तार चोरी की जांच करने जब पुलिसकर्मी पहुंचे थे तो वहां पर उन्हें संदिग्ध मिल गया था, लेकिन वह मौका पाकर वहां से भाग निकला।
-
डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि एलिवेटेड रोड पर 27 जगह तार चोरी हो गए थे। कैमरे में कैद संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। लापरवाही बरतने पर चार पीसीआर के दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें