फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20 Summit: हिंडन एयरपोर्ट के आसपास घरों के खिड़की-रोशनदान बंद; विदेशी मेहमानों को नदी की जगह दिखेगा नाला

Sat, 26 Aug 2023 03:57 PM IST
आकाश दुबे मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद

सार

आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली में होने वाली जी20 बैठक में देश विदेश से प्रतिनिधि मंडल प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली के अलावा हिंडन एयरपोर्ट पर भी विदेशी मेहमानों के विमान उतरेंगे।
विज्ञापन
घरों के बंद किए गए रोशनदान और खिड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी20 बैठक को लेकर जीडीए और एयरपोर्ट प्रबंधक ने एयरपोर्ट की ओर कुटी गांव के मकानों की खुलने वाली खिड़की और रोशनदान को बंद करा दिया है, जबकि कुछ घरों के ओपन एरिया को बंद करने में सक्षम नहीं होने की रिपोर्ट लगाई गई है। जीडीए अधिकारियों की ओर से तीन दिन पहले आठ भवन स्वामियों को नोटिस दिए गए थे।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर उतरेंगे विदेशी मेहमान
आठ से 10 सितंबर तक दिल्ली में होने वाली जी20 बैठक में देश विदेश से प्रतिनिधि मंडल प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली के अलावा हिंडन एयरपोर्ट पर भी विदेशी मेहमानों के विमान उतरेंगे। यहां से मेहमान वाया एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

एलिवेटेड रोड से गुजरते हुए मेहमान हिंडन नहीं देखेंगे जलकुंभी
एलिवेटेड रोड से गुजरते हुए दिल्ली जी20 समिट में शामिल होने के लिए जाने वाले विदेशी मेहमानों को हिंडन नदी नहीं बल्कि जलकुंभी और गंदगी के दर्शन होंगे, जबकि रेलवे पुल और हिंडन बैराज के पास हिंडन नदी बड़े नाले के रूप में नजर आएगी। वहीं नालों को रोकने के लिए 1904 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी हिंडन नदी गंदी बनी हुई है। अभी भी पानी में जहरीले तत्वों की मात्रा अधिक होने के कारण हिंडन ई श्रेणी की नदी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें