फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच करोड़ रुपये खर्च कर लोनी में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढे भरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/लोनी। लोनी क्षेत्र में गहरे गड्ढे बन जाने से जर्जर हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की मरम्मत का काम जल्द शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के एस्टिमेट पर सहमति जताते हुए एनएचएआई ने हाईवे की मरम्मत के लिए 4.91 करोड़ रुपये देने पर हामी भर दी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से विभाग के बैंक खाते की जानकारी मांगी है, ताकि रकम हस्तांतरित की जा सके। यानी अब लोकसभा चुनाव से पहले इस हाईवे के गड्ढे भर जाएंगे और लोगों को ऊबड-खाबड़ रास्ते से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे 709बी का करीब 10 किलोमीटर का हिस्सा एनएचएआई के आधीन आता था। एनएचएआई ने इस हिस्से को पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया था। इस मार्ग पर समय पर मरम्मत कार्य नहीं होने पर मार्ग जर्जर हाल हो गया है। रोजाना लाखों वाहन गढ्डों से होकर गुजरते हैं। बरसात के सीजन में इस हाईवे पर वाहनों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। गड्ढों के कारण अक्सर वाहन पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक-दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालकर मरम्मत नहीं करा रहे थे।
हाईवे की मरम्मत के लिए लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी विधानसभा में प्रकरण उठाया था। वहीं, अधिकारियों ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के राज्यमंत्री वीके सिंह के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था। अब एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को मार्ग के मरम्मत के लिए फंड जारी करने पर सहमति दे दी है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के मरम्मत के लिए 4.91 करोड़ रुपये का एस्टिमेट दिया था। इसी के आधार पर उन्हें फंड जारी कर दिया जाएगा। इस फंड से किलोमीटर 10 से किलोमीटर 18 के बीच मरम्मत का काम कराया जाना है।
विज्ञापन

-
बयान
एनएचएआई की ओर से फंड देने पर सहमति दिए जाने की जानकारी मिली है। अभी ऑफिशियल पत्र नहीं मिला है। पीडब्ल्यूडी के लिए अगर वह कोषागार में फंड भेज देंगे तो जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। - राम राजा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड-2
विज्ञापन

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें