फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लकी ड्रॉ से मिलेगा सपनों का आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट, ब्रह्मपुत्र, शिखर एंक्लेव और मंडोला में लोगों को जल्द ही सपनों का आशियाना मिलने वाला है। परिषद नवंबर में किए गए फ्लैटों के पंजीकरण का आवंटन अब लकी ड्रॉ से करेगी।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को आवास विकास परिषद के कम्यूनिटी सेंटर में ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके लिए अपना आधार और पंजीकरण की रसीद लानी होगी। सभी वरिष्ठ अधिकारियों और पंजीकरण कराने वालों के समक्ष ड्रॉ निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के तहत करीब 480 लोगों ने पंजीकरण कराया था। सबसे अधिक पंजीकरण गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट के टू बीएचके प्लस स्टडी रूम के लिए हुए हैं। अपार्टमेंट में ऐसे फ्लैटों की संख्या 40 है। इसके लिए 90 लोगों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र, मंडोला और शिखर एंक्लेव में पर्याप्त फ्लैट होने की वजह से पंजीकृत सभी को अपना आशियाना मिल सकेगा। नृपेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें