फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मार्च के बाद शुरू होंगे 54 करोड़ के विकास कार्य

Sat, 18 Feb 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
संपर्क मार्ग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
15 मार्च के बाद शहर में 54 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी मिल जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है, अब आचार संहिता हटने का इंतजार है। यानी अब कालोनियों की बदहाल सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी।
विज्ञापन


नगर निगम ने वार्ड कोटे के 584 कार्यों के टेंडर बीते साल ही कॉल कर लिए थे। इनमें 84 कार्य ऐसे हैं जिनके टेंडर क्वालीफाई नहीं हो पाए और अब दोबारा टेंडर जारी किए जाएंगे। बाकी 500 कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 294 काम इंटरलाकिंग टाइल्स और डेंस सड़क के हैं जबकि बाकी नाले-नालियां, पार्कों की बाउंड्रीवाल और पुलिया निर्माण के काम हैं।

पहले चरण में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर निगम के अधिकारी भी फ्री है। ऐसे में अब फाइलों को पूरा किया जा रहा है। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस चौहान ने बताया कि 15 मार्च से पहले वर्क आर्डर जारी करने समेत अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 15 मार्च के बाद वार्डों में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें