फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुश्तैनी सीट वापस लेने को जयंत के साथ मैदान में उतरेगी पत्नी चारू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौधरी परिवार की पुश्तैनी सीट वापस रालोद को दिलाने के लिए चौधरी जयंत सिंह के साथ उनकी पत्नी चारू चौधरी भी मैदान में उतरेगी। वह जयंत सिंह के साथ रोड शो व सभा में शामिल होगी, जिसका कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा चौधरी परिवार की पुश्तैनी सीट है। यहां से पहले वर्ष 1977 से लगातार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सांसद रहे थे। उनके बाद वर्ष 1989 में चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह ने यहां से चुनाव लड़ा और वह यहां से सात बार सांसद रहे। वर्ष 2014 में वह चुनाव हार गए तो वर्ष 2019 में चौधरी जयंत सिंह यहां से हारे थे। इस बार रालोद ने भाजपा गठबंधन के साथ डा. राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है और इस तरह रालोद को पुश्तैनी सीट वापस मिलने की उम्मीद है। उस उम्मीद को पक्की करने के लिए जयंत सिंह के साथ उनकी पत्नी चारू चौधरी भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेगी। बताया जा रहा है कि वह रोड शो के साथ ही सभा में शामिल होगी। इसके लिए जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा। हालांकि वह इससे पहले वर्ष 2014 में लोकसभा और वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए यहां आई थी।
अमेरिका से पढ़ी हुई है चारू चौधरी
चारू चौधरी की जयंत के साथ वर्ष 2003 में शादी हुई थी। चारू चौधरी नामी फेशन डिजाइनर है और वह नई दिल्ली के लोधी कॉलोनी के मेहरचंद मार्केट में अपना शोरूम चलाती है। चारू ने करीब ढ़ाई साल तक कॉरपोरेट सेक्टर में काम किया और फिर फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी। चारू ने जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से पढ़ाई की है।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी के लिए 21 अप्रैल को मायावती की सभा होगी
यहां बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल के लिए 21 अप्रैल को पूर्व सीएम मायावती की सभा प्रस्तावित है। उस सभा के लिए पहले से बसपा पदाधिकारी तैयारी कर रहे हैं और उसको लेकर भी प्रचार कर रहे हैं। क्योंकि उस सभा से बसपा नेताओं को काफी उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें