फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोशल मीडिया प्रधानमंत्री की तस्वीर डालकर उड़ाया मजाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर अपलोड कर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी ने फेसबुक अकाउंट पर तस्वीर अपलोड करके मैसेज भी लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक्स अकाउंट पर गाजियाबाद पुलिस, डीजीपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री को टैग करते हुए एक शिकायत हुई थी, जिसमें राज चौधरी नाम के युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर डालकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को निखिल बजरंग दल नाम के व्यक्ति ने नाराजगी जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इंदिरापुरम पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि राज चौधरी वसुंधरा सेक्टर-10 में रहता है। वह कौशांबी में वाहनों का काम करता है। पूछताछ में उसका कहना था कि फेसबुक पर प्रधानमंत्री की तस्वीर साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें