साहिबाबाद। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फरार चल रही पत्नी और सास को टीला मोड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट कराई थी। अक्तूबर 2025 में पसौंडा निवासी युवक की मौत हुई थी। एसीपी अतुल कुमार के अनुसार पसौंडा निवासी रेहान का निकाह वर्ष 2024 में प्रताप विहार निवासी अर्शी के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पत्नी और ससुराल वाले रेहान के साथ मारपीट करते थे और दहेज के मामले में जेल भिजवाने की धमकी देते थे। इसके चलते रेहान ने आत्महत्या कर ली थी। रेहान के पिता जुबैर ने मृतक की पत्नी अर्शी, सास शकीला, बहनोई फहीम, साली सुमाएला और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अर्शी और शकीला को गिरफ्तार कर लिया है।