फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकानदार को आई नींद तो गल्ले से युवक ने चुराए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला चिरोड़ी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में दुकानदार को झपकी आई तो आरोपी युवक गल्ले से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। नींद टूटी तो दुकानदार को घटना का पता चला। घटना 19 मई की है और दुकान से चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आदर्श नगर कॉलोनी निवासी आदेश मावी ने बताया कि उनकी किराना की दुकान है। 19 मई को वह दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान उन्हें नींद आ गई और वह सो गए। उसी समय एक युवक दुकान पर आया और उन्हें सोता देखकर चारों ओर देखता है। कुछ देर बाद युवक ने दुकान का गल्ला खोला और उससे 50 हजार रुपये लेकर भाग गया। कुछ देर बाद उनकी नींद खुली तो दुकान का गल्ला खुला पाया। गल्ले से नकदी गायब देख वह दंग रह गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत देने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें