फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड का विरोध करने पर घर में घुसकर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोरी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने किशोरी की भी पिटाई कर घर में तोड़फोड़ की। घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस में रहले वाला एक युवक आए दिन किशोरी से छेड़छाड़ करता है। किशोरी ने नजर अंदाज किया तो आरोपी का दुस्साहस बढ़ गया और वह उसे बाहर आते जाते समय भी परेशान करने लगा। परेशान होकर किशोरी ने पिता को आपबीती बताई। पिता ने आरोपी से घटना का विरोध किया तो आरोपी बिफर गया और किशोरी के पिता के साथ गाली गलौज कर दी। जिसके बाद व्यक्ति चुपचाप अपने घर आ गया।
आरोप है कि इस बाद आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुसकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने किशोरी के पिता के सिर पर धारदार हथियार और पंच से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू, आशीष, गोपाल व अनिता के खिलाफ मारपीट, पॉक्सो और एससी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें