फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टूर एंड ट्रेवल्स ऑफिस में करंट लगने से वेल्डिंग कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराजपुर स्थित एक टूर एंड ट्रेवल्स के ऑफिस में दोपहर तीन बजे वेल्डिंग का काम करने के दौरान करंट लगने से 30 साल के कर्मचारी राजकिशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा। उन्होंने पैसेफिक बिजनेस पार्क के सामने सड़क पर शव रखकर विरोध जताया और कंपनी के लोगों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए परिवार को समझाने का प्रयास किया। काफी देर चले हंगामे के बाद परिवार के लोग आश्वासन मिलने पर चले गए। मामले में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर में रहने वाले राजकिशोर परिवार के साथ महाराजपुर में किराये के कमरे में रहते थे। वह वेल्डिंग का काम करते थे। दोपहर तीन बजे वह मशीन लेकर टूर एंड ट्रेवल्स के ऑफिस पहुंचे। वहां एसी का एंगल लगाने के लिए वेल्डिंग का काम कर रहे थे कि अचानक बिजली का करंट लग गया। बुरी तरह झुलसने पर लोगों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल भेजा। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच परिजन शव लेकर ऑफिस के बाहर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर पर विरोध जाहिर किया। भाई राजेश ने ऑफिस के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने सड़क जाम करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार का कहना है कि राजकिशोर की पत्नी और तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
-
सुमित कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें