फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर: गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, आम की फसल को भारी नुकसान, किसान परेशान

Wed, 13 May 2026 11:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

पांच मिनट तक हुई ओलावृष्टि से निवाड़ी, पतला, खिंदौड़ा और नंगला आक्खू जैसे आम के बागों वाले इलाकों में फसल को भारी नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि इससे आम के फल झड़ सकते हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद में गिरे ओले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात करीब नौ बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तहसील क्षेत्र में तेज हवाओं और झमाझम बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। मौसम के बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन इससे आम की फसल को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन


बुधवार रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। लगभग पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। निवाड़ी के अलावा पतला, खिंदौड़ा, नंगला आक्खू में बड़ी संख्या में आम के बाग है। ओलावृष्टि से आम की फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

निवाड़ी निवासी किसान सतेंद्र त्यागी और पतला निवासी अशोक चौधरी ने बताया कि ओलावृष्टि से आम के  फलों के झड़ने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। ओलावृष्टि से लिची की फसल को भी नुकसान होगा। ओलावृष्टि ने सब्जी किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें