हापुड़ के सिंभावली में आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
हापुड़ के सिंभावली में लाइन में फाल्ट के चलते इलाके के खुडलिया गांव की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। जिससे गांव की करीब तीन हजार की आबादी समेत पशुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी-कर्मचारी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं।