फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हम लोग क्राइम ब्रांच से आए हैं,आपका बेटा रोहित कहां है

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम रोहित त्यागी के घर पहुंची। वह घर पर ही था। पुलिस ने पहले उसके परिजनों से बात की। उनसे पूछा कि आपका बेटा रोहित कहां हैं। उन्हें बताया कि वे लोग क्राइम ब्रांच से आए हैं। परिजन घबरा गए। उन्होंने कारण पूछा तो जवाब मिला, मामला मुंबई का है।
विज्ञापन




इसके बाद परिजनों ने सहयोग करते हुए रोहित को पुलिस के हवाले कर दिया। क्राइम ब्रांच ने रोहित को मुंबई पुलिस को सौंप दिया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी जाते हुए यह बता गए कि मामला फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग से जुड़ा है। इस पर परिजनों का कहना था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनका बेटा बीबीए कर रहा है। वह निजी कंपनी में काम करता है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा क्योंकि वह सलमान खान का प्रशंसक है।



रोहित के भाई मोहित ने बताया कि पुलिस भाई को सलमान खान के घर फायरिंग के मामले में ले गई है। हालांकि, उसके भाई की गलती नहीं है। उसने जो भी किया है, अनजाने में किया है। मोहित ने बताया कि उनके पिता की मृत्यू हो गई है। रोहित के खिलाफ इससे पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। उसका कभी किसी से झगड़ा तक नहीं हुआ। वह पढ़ाई लिखाई में सामान्य है। वे शनिवार को वकील से सलाह करेंगे कि मुंबई पुलिस के सामने सच्चाई कैसे रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें