फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रशिक्षण में गैर हाजिर 138 कार्मिकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में 16 से 21 अप्रैल तक चुनाव प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें शुक्रवार को दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 2948 कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों पालियों में 30 पीठासीन अधिकारी, 19 मतदान अधिकारी प्रथम, 18 मतदान अधिकारी द्वितीय और 71 तृतीय मतदान अधिकारी सहित कुल 138 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कार्मिक अभिनव गोपाल द्वारा उक्त सभी 138 अनुपस्थित कार्मिक के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कहा कि उक्त कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण का समय देते हुए तत्काल प्रभाव से प्रशिक्षण पूरा कराया जाए। पहली पाली में जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह आईएएस द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अधिकारी ने कार्मिकों साथ बैठे बाद में उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोस्टल बैलेट द्वारा किए जा रहे मतदान की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें