फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में ग्रेड सेपरेटर का रास्ता हो जाएगा साफ

Mon, 23 Jan 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ तिराहे पर अधर में फंसे ग्रेड सेपरेटर का निर्माण जल्द ही पूरा होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से ग्रेड सेपरेटर के रास्ते में आ रहे 70 से ज्यादा पेड़ों को काटने के लिए जल्दी ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। जीडीए के अधिकारियों ने वन विभाग के अफसरों से वार्ता कर मंत्रालय की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन


एनओसी मिलने के तीन महीने के भीतर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने पर गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा।जीडीए ने एनओसी के लिए आवेदन कर रखा है। पूर्व में मंत्रालय ने इस पर कई आपत्तियां लगा दी थीं। अब जीडीए ने इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।

जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से एनओसी मिलेगी। उनसे वार्ता की गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद अधूरे ग्रेड सेपरेटर को पूरा कराने के लिए निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि ग्रेड सेपरेटर चालू होने पर गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक और नई लिंक रोड पर एनएच-24 से एनएच-58 पर आने-जाने वाला ट्रैफिक  सेपरेट हो जाएगा। मेरठ तिराहे पर जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें