फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम होने से घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nजल निगम और नगर निगम के बीच फंसे वसुंधरा वासी\n\n- सीवर जाम की समस्या से पहुंच रहा घरों में गंदा पानी\n\n- दोनों विभाग के अधिकारी आपास में बात कर ही निकाल सकते हैं समाधान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा में लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोग काफी परेशान हो चुके हैं। वसुंधरा के लोगों का कहना है कि जब भी वसुंधरा में सीवर जाम या फिर ओवरफ्लो की समस्या आती है इसके बाद घरों में गंदे पानी की सप्लाई शुरू हो जाती है। लोगों का कहना है कि जल निगम और नगर निगम मिलकर यदि इस मामले पर विचार करें तो वसुंधरा की यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो सकती है।\n\nवसुंधरा में दरअसल पानी की पाइपलाइन और सीवर पाइप लाइन एक साथ बिछाई गई है। वर्षों पहले बिछाई गई यह पाइपलाइन अब जगह-जगह से लीकेज है। कई बार सीवर की पाइपलाइन जब कहीं से टूट जाती है तो वहीं से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइन में सीवर का गंदा पानी मिलकर घरों में पहुंचता है। आरडब्ल्यूए वसुंधरा सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से वसुंधरा में एक सीवर की पाइपलाइन टूटी हुई है जिसकी वजह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।  -\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें