फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 500 फुट से नीचे पहुंचा जलस्तर कई घरों में फेल हुआ बाेरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। खोड़ा नगरपालिका में जल स्तर में लगातार गिरावट होने की वजह से 500 फुट से नीचे स्थित बोरवेल भी सूख गए हैं। इससे स्थानीय निवासियों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पहले जिन बोरवेलों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति होती थी, अब वे भी सूखने लगे हैं।
विज्ञापन

खोड़ा में तेजी से गिर रहे जल स्तर ने दस लाख निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। कई स्थानों पर 500 फुट बोरिंग से पानी की आपूर्ति हो रही है। एक बोरिंग से दर्जनों घर पानी की जरूरत पूरी कर रहे हैं। खोड़ा की 40 फीसदी लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। निजी टैंकरों से पानी खरीदने के कारण लोगों की आधी आमदनी पानी खरीदने में निकल जाती है, जिसके कारण लोग यहां से अपने मकान बेचने को मजबूर हैं।
लाखों बोरवेल होने से खोखली हुई खोड़ा की जमीन
खोड़ा में पानी की लाइन नहीं होने की वजह से लोग बोरवेल कर पानी की जरूरत पूरी करते हैं। शुरुआती दौर में लोगों को 70 से 100 फुट पर पानी मिल रहा था, लेकिन लगातार घटते जल स्तर के कारण लोग हर एक साल में 200, 300, 400, 500 फुट का बोरवेल कराने लगे। इस तरह से खोड़ा के प्रत्येक मकान के सामने चार से पांच बोरवेल हो चुके हैं।
विज्ञापन

खोड़ा में बढ़ रही हर दिन परेशानी नगर पालिका नहीं कर रही कोई व्यवस्था
खोड़ा में हर दिन बढ़ रही परेशानी को देखते हुए भी नगर पालिका पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। गंगाजल पहुंचाने की घोषणाएं कई बार हो चुकी हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में गंगाजल के लिए कभी कार्य शुरू नहीं हुआ। अभी हाल में ही गंगाजल का टेंडर तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए निरस्त कर दिया गया, इसके बाद लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि हर बार गंगाजल का आश्वासन दिया जाता है। धरातल पर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
वर्जन
पहले हुआ टेंडर किसी कारणवश रोक दिया था। खोड़ा में गंगाजल के लिए जल्द दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- नवनीत गुप्ता, अवर अभियंता खोड़ा नगर पालिका
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें