फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में फिल्म देखना हो जाएगा महंगा

Tue, 27 Jun 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
GST - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। पहली जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद फिल्म देखना महंगा हो जाएगा। जीएसटी में मनोरंजन कर 25 से बढ़कर 28 प्रतिशत होने जा रहा है, जबकि केबल टीवी सस्ता हो जाएगा। डीटीएच और केबल टीवी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया गया है।
विज्ञापन


मनोरंजन कर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जीएसटी लगने के बाद सभी प्रकार के टैक्स खत्म हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने नया टैक्स स्लैब बनाया है। प्रदेश में फिल्म देखने के लिए लोगों को 28 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ेगा।

इसके साथ ही केबल टीवी और डीटीएच पर 25 प्रतिशत लिया जा रहा टैक्स जीएसटी के तहत 18 प्रतिशत के स्लैब मेें आ जाएगा। लोगों को पहले के मुकाबले सात प्रतिशत टैक्स कम देना होगा।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जीएसटी की ट्रेनिंग हो चुकी है। सारा काम कंप्यूटरीकृत हो जाएगा, इसके साथ ही मनोरंजन कर अधिकारी को अब जीएसटी अफसर कहा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें