फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना के पास विकसित होगा वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- मास्टर प्लान-2031 में डासना क्षेत्र को मिलेगी पहचान, पहली बार मास्टर प्लान में हुआ है शामिल - डासना क्षेत्र के आसपास करीब 50 एकड़ एरिया में बनेगा वेयरहाउस पार्क - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरीफेरल-वे से सटा होने से डासना क्षेत्र की अहमियत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मास्टर प्लान-2031 में डासना क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते डासना क्षेत्र के आसपास वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब विकसित होगा। वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क के लिए करीब 50 एकड़ भूमि जरूरी है। ऐसे में मास्टर प्लान में इसके लिए जमीन चिन्हित होने के साथ ही भू-उपयोग का निर्धारण कर दिया जाएगा। वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब विकसित होने से शहर के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार की एजेंसी मास्टर प्लान-2031 को तैयार करने में जुटी हुई है। वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क के बाबत प्राधिकरण के अधिकारियों और एजेंसी के बीच मंथन जारी है। प्राधिकरण की ओर से पहली बार मास्टर प्लान में डासना क्षेत्र को शामिल किया जा रहा है। मास्टर प्लान तैयार कर रही एजेंसी डासना क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है। मास्टर प्लान के तय समयसीमा के अनुसार मार्च-2021 में तैयार होने की संभावना है। लॉकडाउन के कारण मास्टर प्लान की दूसरी सर्वे रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एजेंसी को अक्टूबर तक का तीन माह का कार्यविस्तार दिया गया है। डासना के आसपास ही वेयरहाउस व लॉजिस्टिक हब के लिए भूखंडों का निर्धारण किया जाएगा। इसी के आसपास कंटेनर यार्ड का भी निर्माण किया जाएगा। यहां बड़े मालवाहक वाहनों के लिए पार्किंग के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। हब के विकास संबंधी मॉडल पर बाद में मंथन होगा। जीडीए सीएटीपी आशीष शिवपुरी ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे डासना के आसपास वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क के लिए जमीन नियोजित करने पर मंथन किया जा रहा है। ----------- ईस्टर्न पेरीफेरल-वे और एक्सप्रेस-वे से सटा होने का मिलेगा लाभ डासना की बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब इसके आसपास लाने पर मंथन जारी है। डासना के बराबर से ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे जा रहा है। साथ ही डासना क्षेत्र के बराबर से ही ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। वही जीडीए की नॉर्दन पेरिफेरल रोड का निर्माण लोनी से डासना तक होना है। ऐसे में कई एक्सप्रेस-वे से बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए डासना क्षेत्र के आसपास वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क को लाने की तैयारी की जा रही है। यहां हब के विकसित होने से ट्रांसपोर्ट वाहनों को आने जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। ----------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें