फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेशकार संक्रमित, दो दिन के लिए अदालत बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पेशकार संक्रमित, दो दिन के लिए अदालत बंद - अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में दहशत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला अदालत में एक पेशकार सीबीआई कोर्ट और एक सिविल कोर्ट में संक्रमित पाए जाने के बाद अदालत दो दिन के लिए बंद कर दी गई है। इन दो दिनों में सैनिटाइज कराने के बाद दोबारा आठ जुलाई को कोर्ट में काम होगा। 6 व 7 को सुने जाने वाले मामले अब 19 व 20 जुलाई को सुने जाएंगे। कोर्ट और कचहरी परिसर में लगातार कोरोना पॉजिटिव के मामलों की बढ़ते मरीजों की स्थिति को देखते हुए न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता तनाव में हैं। कई अधिवक्ताओं का कहना है कि कुछ दिन के लिए अदालत में अवकाश घोषित कर देना चाहिए। रविवार को सीबीआई कोर्ट के पेशकार और एडीजे कोर्ट के पेशकार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद से कोर्ट और कचहरी परिसर में दहशत का माहौल है। जिला जज ने दो क्लर्क के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोर्ट और कचहरी परिसर को सील किए जाने के आदेश के साथ ही जिला प्रशासन और नगर निगम को कोर्ट और कचहरी केंपस को सैनिटाइज कराए जाने के लिए आदेशित किया है। बार एसोसिएशन के सचिव विजय गौड़ का कहना है कि कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से अधिवक्ता भी अदालतों में काम करने से घबराने लगे हैं। उन्होंने कोर्ट प्रशासन और वकीलों से अपील की है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे अधिवक्ता और अधिकारी स्वयं के साथ ही अपने घर परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रख सकें।  ----------------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें