फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धोखाधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम पुलिस ने फ्लैट और दुकान बुकिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी अंकुर सिंघल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से आठ हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में नौ अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी अंकुर सिंघल पर निवेशकों से करोड़ों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामला एएसआर रियलटेक लिमिटेड और राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी की परियोजनाओं से संबंधित है। वादीगण की तहरीर के आधार पर नंदग्राम थाने में 28 जून 2026 और 16 जुलाई 2026 को दो मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें निवेशकों से प्राप्त धनराशि अंकुर सिंघल के बैंक खातों में भी जमा होने की बात सामने आई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें