फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दुष्कर्म के आरोपी इमरान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्य आरोपी इस्रराल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

निवाड़ी के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री को दस दिन पूर्व बाइक सवार दो युवक अगवा कर कब्रिस्तान में ले गए थे। वहां एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। आरोपी की पहचान बागपत के सिंघावली अहीर निवासी इस्रराल के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस्रराल का साथी इमरान वांछित चल रहा था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार को इमरान निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें