गाजियाबाद। ऐसे मतदानकर्मी जो दूसरे जनपदों में तैनात हैं और मतदान ड्यूटी में लगे हुए हैं और जिनका नाम गाजियाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल है। उनके लिए 16 अप्रैल से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए ट्रेनिंग सेंटर आईटीएस मोहननगर में 16 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पोस्टल बैलेट से मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी कार्मिकों को इस समय के बीच किसी भी कार्य दिवस में अपना वोटर आईडी कार्ड, आईकार्ड और निर्वाचन ड्यूटी की फोटोकॉपी लेकर पहुंचना होगा। जिले में सर्विस वोटर्स की संख्या 3207 है। इसमें से लोनी विधानसभा में 360, धौलाना में 980, मुरादनगर में 997 और साहिबाबाद में 638 सर्विस वोटर्स हैं।