वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आपको वोटर आईडी कार्ड नहीं मिला है तो परेशान मत हों। आप भी वोट डाल सकते हैं। मतदाता पर्ची के साथ आप 12 अन्य फोटो आईडी कार्ड के जरिए अपने मत का प्रयोग कर सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि मतदाता के लिए वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 फोटो आईडी कार्ड को मान्य किया गया है।
इनकी सूची सभी पीठासीन अधिकारियों को दे दी गई है।
मान्य आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक व डाकघर द्वारा जारी फोटो आईडी
- केंद्र, राज्य सरकार व पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों जारी फोटो आईडी
- पैन कार्ड
- मनरेगा जॉब कार्ड
- एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
- श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
- फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
- निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रमाणित मतदाता फोटो पर्ची
- एमपीएस, एमएलए, एमएलसी को जारी सरकारी पहचान पत्र
- आधार कार्ड