फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गो-आश्रय स्थल पर रखा जाएगा विजिटर रजिस्टर, चौकीदार होंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा और शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी लक्ष्मी वीएस ने शनिवार को गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया और उसके बाद गोवंश संरक्षण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने नंदी पार्क गौशाला का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने पाया कि आश्रय स्थल के गेट पर विजिटर रजिस्टर नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि गोशाला के सभी अभिलेख तैयार रखे जाएं और गेट पर विजिट रजिस्टर बनाया जाए इसके साथ ही गेट पर एक चौकीदार नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग गो-आश्रय में गोवंश को रोटी-गुड़ खिलाने या दान करने आते हैं, उनका मोबाइल नंबर, नाम, वाहन नंबर सब नोट किए जाएं। उसके बाद उन्होंने नगर पंचायत डासना की गौशाला का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने जलभराव की स्थिति से बचाव के इंतजाम करने के और सभी पशुओं का दैनिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया।
विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक में सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया गया कि जनपद के संरक्षण के लक्ष्य 1000 के सापेक्ष 974 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि और शेड बनाने की जरूरत है जिसके लिए सीडीओ ने एस्टीमेट प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें