फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टास्क पूरा करने पर विश्वास जीता फिर 8.21 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले इंजीनियर जीवनज्योत संधू को अतिरिक्त कमाई का लालच देकर 8.21 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टास्क पूरा करने पर पहले उन्हें 150 रुपये देकर विश्वास जीता। इसके बाद कई बार में रुपये निवेश करा लिए। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके नंदग्राम थाने में केस दर्ज कराया है। जीवनज्योत संधू ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने कुछ यू-ट्यूब वीडियो को लाइक करने पर रुपये कमाने की बात कही। शुरूआत में उन्हें तीन वीडियो भेजे गए और उसे लाइक करने पर उन्हें 150 रुपये मिल गए। इसके बाद शातिरों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर 30 से 50 फीसदी तक मुनाफे का झांसा दिया। विश्वास करके उन्होंने पहले एक हजार रुपये निवेश किए जिनके उन्हें 1300 रुपये मिल गए। इसके बाद उन्होंने कई बार में 8.21 लाख रुपये निवेश कर दिए। जो उन्हें एप के वॉलेट में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने निकालने का प्रयास किया तो शातिरों ने नियम शर्त बताकर और रकम निवेश करने को कहा। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने शिकायत की। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें