मोदीनगर। एक गांव में 15 वर्षीय किशोर को बहकाकर जंगल में ले जाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर की तबीयत खराब होने पर परिजनों को घटना का पता लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी कुकर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। नगर के गांव निवासी व्यक्ति का 15 वर्षीय पुत्र कक्षा नौ का छात्र है। बताया कि बीते दिन किशोर अचानक लापता हो गया। देर रात किशोर घर लौटा तो उसने खाना नहीं खाया। परिजनों ने कारण पूछा तो किशोर गुमसुम रहा। मंगलवार सुबह किशोर को तेज पेट दर्द हुआ तो परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए। वहां किशोर ने आपबीती बताई तो परिजनाें के होश उड़ गए। किशोर का आरोप है कि गांव निवासी एक युवक उसे जंगल में घुमाने के बहाने ट्यूबवैल पर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया तथा किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमन कश्यप के खिलाफ पॉक्सो और कुकर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी एक अन्य किशोर सेे कुकर्म के मामले में दो माह पूर्व ही जेल से छुटकर आया है।