यूपी के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित एक शॉपिंग मॉल में संचालित रेस्तरां में कार्यरत युवती पर उसके प्रेमी ने चाकू से हमला करने का प्रयास किया और थप्पड़ बरसा दिए। आरोपी ने चाकू रेस्तरां की ही रसोई घर से लिया था। युवती के सहकर्मियों ने उसे बचाया। आरोपी समुदाय विशेष का युवक और मामला प्रेम-संबंधों का बताया जा रहा है। युवक-युवती के झगड़े के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।