फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से भड़के ग्रामीण: ड्राइवर और मालिक से भिड़े, जमकर चले लाठी डंडे; भाजपा नेता की भी पिटाई

Fri, 27 Jun 2025 04:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट

सार

ब्रजघाट के गांवड़ी में डंपर की टक्कर से घायल हुए दंपती की शिकायत पर ग्रामीण भड़क गए और मिट्टी खनन करने वाले ड्राइवर और उसके मालिक से भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे और तोड़फोड़ हुई। 
विज्ञापन
गाड़ी को भी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गांवड़ी के पास एक डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती के घायल होने पर भड़के ग्रामीणों की मिट्टी खनन करने वालों के साथ भिड़ंत हो गई। डंपर मालिक भाजपा नेता और ग्रामीण पक्ष की तरफ से तोड़फोड़ के साथ ही जमकर लाठी डंडे चले। भाजपा नेता ने ग्रामीणों पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। जबकि ग्रामीणों ने भी तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव गांवड़ी में बुधवार की रात को करीब 12 बजे दोनों पक्षों में यह भिड़ंत हुई। ग्रामीणों की मिट्टी खनन करने वालों के साथ भिड़ंत हुई। भाजपा एवं व्यापारी नेता कमल त्यागी ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि वह बुधवार की रात में बागड़पुर के रास्ते से अपने गढ़ चौपला स्थित घर को आ रहा था। इस दौरान गाड़ी के आगे चार पांच बाइक चल रही थीं। जिन्हें उसने हॉर्न देकर सामने से हटाने की कोशिश की, परंतु जैसे ही वह बंगाली कालोनी में पहुंचा तो बाइक  सवारों ने आगे खड़े होकर कार को रोक लिया। गाली गलौज करने पर उसने विरोध किया तो बाइक सवार उग्र हो गए, जिन्होंने लाठी डंडे और पत्थराव करते हुए कार के सामने वाला शीशा चकनाचूर कर दिया। 

इसके बाद उसे कार से नीचे खींचकर हमला करते हुए कार में रखी बीस हजार की नगदी भी निकाल ली। इसी दौरान पीछे से आ रही गाड़ी वहां आकर रुक गई, जिसमें सवार सलीम और ज्ञानेंद्र ने उसे बचाया। जिसके बाद वे उसे गाड़ी में बिठाकर वहां से निकाल लाए, परंतु हमलावर फिर से उसकी गाड़ी का पीछा करने लगे। जिन्होंने बागड़पुर की तरफ से निकलने का प्रयास करने पर फिर से चार पांच बाइक सामने लगाकर गाडी रोक ली। इसके बाद जान से मारने की नीयत से तीन गोली चला दीं, जिनमें से एक गोली कार के सामने वाले शीशे को तोड़ते हुए डाईवर सीट में जा घुसी। कमल त्यागी का कहना है कि उसे मृत जानकर हमलावर वहां से भाग गए। जिनमें वह कई लोगों को अच्छी तरह जानता है। 
विज्ञापन


डंपर की टक्कर लगने से दंपति के घायल होने पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
गांवड़ी निवासी बबलू की पत्नी बालादेवी ने तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि वह अपने पति के साथ ब्रजघाट से दवाई लेकर लौट रही थी। इस दौरान गांव प्रेमनगर के पास गांवड़ी मोड़ पर अचानक तेज गति से मिटटी से भरा डंफर अनियंत्रित होकर बाइक को रौदने का प्रयास करने लगा। पति ने किसी तरह खेत में बाइक कुदाकर जान बचाई, जिससे पति समेत वह घायल हो गई। गांव लौटकर अपनी आपबीती बताई तो गांव वालों ने उस डंपर को मिटटी डालकर लौटते हुए रास्ते में रोक लिया। 

परंतु नशे में धुत ड्राइवर ने गलती मानने की बजाए ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल से कॉल कर अपने मालिक कमल त्यागी को मौके पर बुला लिया। जो ग्रामीणों की कोई भी बात सुनने की बजाए ड्राइवर के बहकावे में आकर गाली गलौच करने लगा। जिसको लेकर उसकी ग्रामीणों के साथ हाथापाई होने पर बात बढ़ गई, जिसमें उसके साथ ही पति समेत कई ग्रामीणों को काफी चोट आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कमल त्यागी एक दबंग किस्म का भूमाफिया है, जो मिट्टी खनन का गोरखधंधा करने के साथ ही पहले जिला बदर भी हो चुका है।

ग्राम पंचायत स्तर से भी दी गई मिट्टी खनन करने वालों के खिलाफ तहरीर
बागड़पुर ग्राम पंचायत से जुड़े संजय कुमार, होशियार सिंह, आकाश, विनोद, प्रेमचंद, जगदीश, पीतम, सतबीर समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें उल्लेख किया है कि क्षेत्र के जंगल में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन चल रहा है। जहां से मिट्टी भरकर दर्जनों डंपर गांव के मैन रोड से होकर ब्रजघाट समेत आसपास के गांवों को आते जाते हैं। जिससे आए दिन रास्ते में दुर्घटना होने से ग्रामीणों में अजीब सी दहशत बनी हुई है। जिसको लेकर कई बार शासन एवं प्रशासनिक स्तर पर शिकायत किए जाने से मिट्टी खनन कराने वाला कमल त्यागी के साथ ही उसके सहयोगी ज्ञानी यादव सिकंदरपुर और सलीम गढ़ आए दिन गांव वालों को धमकाते हुए गाली गलौच करते रहते हैं। ग्राम पंचायत स्तर से तीनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है।

क्या कहती है पुलिस
सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या की गई जांच में संबंधित मामला डंपर की बाइक में साइड लगने पर दोनों के पक्षों के बीच मारपीट से जुड़ा पाया गया है, जिसमें फायरिंग और रकम लूटने जैसे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद तौर पर लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है, परंतु जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें