फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्रामीणों ने अवैध कॉलोनियों और खनन के विरोध में तहसील पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव अबूपुर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों और अवैध खनन के विरोध में तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जीडीए अधिकारियों की साठगांठ के कारण क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

गांव अबूपुर के कुछ ग्रामीण एकत्रित होकर मंगलवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव अबूपुर और सादाबाद जैखवा में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। कई बार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से शिकायत की गई, मगर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जीडीए के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में मिट्टी खनन भी हो रहा है। ग्रामीणों ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर राजीव कुमार, विष्णु शर्मा, राजू , प्रवीण शर्मा और गफ्फार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें